छत्तीसगढ़राजनांदगांव

राजनांदगांव कोतवाली थाने से लूट के दो आरोपी फरार, ड्यूटी में लापरवाही पर तीन आरक्षक निलंबित

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

राजनांदगांव। शहर के कोतवाली थाने से लूट के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों के फरार होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, थाने से आरोपियों के भागने की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा और ड्यूटी में लापरवाही को लेकर कार्रवाई की। निलंबित किए गए आरक्षकों में नितेश ध्रुव, किशन देवांगन और दुर्गेश साहू शामिल हैं।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दोनों आरोपी थाने से किस तरह फरार हुए, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में सक्रिय हैं। आरोपियों की संभावित लोकेशन और फरार होने के रास्तों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

थाने की सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपियों के फरार होने की घटना ने पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। विभागीय स्तर पर लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए तीन आरक्षकों को निलंबित किया गया है।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button