छत्तीसगढ़
कोनारी में बदली पंचायत सचिव की जिम्मेदारी, भोजराम पटेल ने संभाला प्रभार

बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।
फागूलाल रात्रे, लवन।
ग्राम पंचायत में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पंचायत सचिव की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत पलारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोनारी में 25 नवम्बर को भोजराम पटेल ने पंचायत सचिव के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। ग्राम पंचायत भवन में आयोजित प्रभार हस्तांतरण की प्रक्रिया के दौरान निर्वतमान पंचायत सचिव ओमप्रकाश जोशी ने सरपंच एवं पंचों की उपस्थिति में विधिवत रूप से भोजराम पटेल को पंचायत सचिव का प्रभार सौंपा।
इस अवसर पर जनपद पंचायत पलारी के जनपद सभापति अश्वनी रजक सरपंच अनुराधा पाठक उपसरपंच गंगाराम साहू रोजगार सहायक हेमकुमार पंच लोकनाथ साहू गिरीश ध्रुव चंद्रमणि पटेल ग्रामीण अध्यक्ष झब्बू लाल चंदेल सरपंच प्रतिनिधि अनूप पाठक सहित अनिल पाठक भागीरथी साहू टिकेश पटेल गोविंद टंडन महेंद्र पटेल दीनू सेन महेंद्र साहू अमित पटेल की मौजूदगी में दोनों सचिवों के बीच कार्यभार हस्तांतरण की प्रक्रिया पुरी की गई। प्रभार ग्रहण करने के साथ ही भोजराम पटेल के पास अब ग्राम पंचायत के दैनिक प्रशासनिक एवं शासकीय कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी होगी।
