विप्र फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी घोषित: राजेश शर्मा बने जिलाध्यक्ष, विजय शर्मा प्रदेश महासचिव

रायगढ़। विप्र समाज की अंतरराष्ट्रीय संस्था विप्र फाउंडेशन की नई कमेटी की घोषणा कर दी गई है। इसमें रायगढ़ से राजेश कुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि विजय शर्मा (मार्बल) को प्रदेश संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश महासचिव बनाया गया है।
हर दो साल में होता है कमेटी का गठन
संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन की समिति का गठन हर दो साल में किया जाता है, जिसके तहत नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भवानी मेडिकल स्टोर के संचालक राजेश कुमार शर्मा को दी गई है।
जल्द घोषित होगी जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि वे जल्द ही प्रदेश संगठन और जिले के वरिष्ठजनों से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद जिला एवं ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। वहीं, विजय शर्मा और राजेश शर्मा की नियुक्ति पर विप्र समाज के सदस्यों ने बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि संस्था सर्व समाज के हित में बेहतर कार्य करेगी।
