छत्तीसगढ़

जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 72 हजार से अधिक कर्मचारी होंगे तैनात

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राज्य के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक एवं कार्यशाला में समयबद्ध और त्रुटिरहित गणना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

72 हजार से अधिक कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी, तबादलों पर रोक जनगणना के इस महाअभियान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों, 14 नगर पालिक निगमों, 19,978 गांवों और 195 नगरीय क्षेत्रों में कुल 60,682 गणना ब्लॉक बनाए गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक में औसतन 800 लोगों की आबादी को शामिल किया गया है। कार्य के सफल संचालन के लिए 10 प्रतिशत आरक्षित कर्मियों सहित 62,102 प्रगणक और 10,667 पर्यवेक्षक (कुल 72,769 कर्मचारी) तैनात किए जाएंगे। लगभग हर 6 प्रगणकों पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति होगी। प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक बाधा न आए, इसके लिए जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

डिजिटल माध्यम से होगी पूरी प्रक्रिया, स्व-गणना का भी विकल्प छत्तीसगढ़ के जनगणना निदेशक कार्तिकेय गोयल के अनुसार, इस बार जनसंख्या गणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। इसके लिए 16 भाषाओं में एक विशेष मोबाइल ऐप तैयार किया गया है, जो ऑफलाइन मोड में भी कार्य करने में सक्षम है।

  • स्व-गणना (10 से 24 जनवरी 2027): नागरिक स्वेच्छा से ऑनलाइन माध्यम से अपनी व परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। सबमिट करने के बाद एक यूनिक आईडी जनरेट होगी, जिसे घर आने वाले प्रगणक को दिखाना होगा। यह सुविधा पूरी तरह ऐच्छिक है।
  • घर-घर सर्वेक्षण (25 जनवरी से 28 फरवरी 2027): प्रगणक घर-घर जाकर परिवार के प्रत्येक सदस्य की जनसांख्यिकीय और सामाजिक-आर्थिक जानकारी संकलित करेंगे।
  • पुनरीक्षण (1 से 5 मार्च 2027): छूटे हुए या अद्यतन आंकड़ों के मिलान के लिए पांच दिनों तक पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा।

प्रशिक्षण और जनजागरूकता पर जोर कर्मचारियों को पांच चरणों में प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिला मुख्यालयों पर 2 से 12 दिसंबर 2026 तक फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण होगा, जिसके बाद 21 दिसंबर से 15 जनवरी 2027 तक प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना में जुटाए गए आंकड़े पूर्णतः गोपनीय रहेंगे और इनका उपयोग केवल नीति निर्माण व विकास योजनाओं के लिए होगा; इसका किसी सरकारी योजना की पात्रता या प्रमाण पत्र से कोई संबंध नहीं है।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button