छत्तीसगढ़न्यूज़रायपुर

राज्यपाल  रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की सौजन्य भेंट

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

विशेष प्रतिनिधि

रायपुर, 28 नवम्बर 2026 /

राज्यपाल  रमेन डेका से आज लोकभवन, रायपुर में प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री  गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने राज्यपाल श्री डेका को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया और प्रदेश के विकास को लेकर चल रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा की।

सौजन्य भेंट के दौरान राज्यपाल और मंत्री के बीच प्रदेश में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने तथा विधि एवं विधायी कार्यों से जुड़े विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।

राज्यपाल श्री डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देने, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की पहुंच को और सुदृढ़ करने तथा युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

मंत्री श्री यादव ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और ग्रामोद्योग के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

भेंट के दौरान दोनों के बीच प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन की बेहतरी से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

सौजन्य भेंट का वातावरण अत्यंत सौहार्दपूर्ण रहा।

DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button