मानव सेवा कांग्रेस पार्टी का मूल उद्देश्य – डॉ चौलेश्वर चंद्राकर… कांग्रेस स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने किया फल वितरण…
जांजगीर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस जांजगीर चांपा के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष डॉ चौलेश्वर चंद्राकर के नेतृत्व एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू के व कांग्रेस जनों की उपस्थित में स्थानीय जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष चंद्राकर ने कहा कि मानव सेवा कांग्रेस पार्टी का मूल उद्देश्य है, जिसका स्वर्णिम इतिहास देश की आजादी के लिए संघर्ष से लेकर आजादी के पश्चात देश निर्माण का है। देश की जनता को मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ति करने के साथ ही देश के विकास का काम कांग्रेस ने किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक अकलतरा चुन्नीलाल साहू ने कहा कि अंतिम छोर के व्यक्ति को संरक्षण देकर शसक्त बनाने का मंत्र हमारी कांग्रेस पार्टी का है। जिस पर हम सभी धर्म संप्रदाय जाति को लेकर चल रहे हैं।जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं एल्डरमैन रफीक सिद्दीक़ी ने कहा कि 136 वर्षों का गौरवशाली इतिहास हमारी कांग्रेस पार्टी का है। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एड. महारथी बघेल, प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी, एल्डरमैन कालू मनोज अग्रवाल, पूर्व प्रदेश सचिव गिरधारी यादव, उत्तम पाटले, एल्डरमैन नरेश राठौर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपकार सिंह ढिल्लो, बजरंग शर्मा, अनिल रत्थु चन्द्रा, मनोज रात्रे, उमेश रात्रे सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।