अन्य राज्यों कीछत्तीसगढ़न्यूज़

कलेक्टर ने विकासखंड बगीचा के गौठानों हेतु नियुक्त किए प्रभारी अधिकारी

जशपुरनगर 12 जनवरी 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने जिले के विकासखंड बगीचा के गौठानों को स्वावलंबी बनाने हेतु वहां संचालित विभिन्न गतिविधियों की निगरानी के लिए प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की है। जिसके अंतर्गत बगीचा के पिरई, बड़ेकोना, बोड़ापहरी, चम्बा, इचोली गौठान हेतु वनमण्डलाधिकारी जशपुर श्री कृष्ण जाधव, रायकेरा(रूपसेरा), बिमड़ा,  दुर्गापारा, पेटा, मैनी गौठान के लिए उपसंचालक कृषि जशपुर श्री एम.आर. भगत, देवीडांड़, सरडीह, महनई,नन्हेसर, पण्डरापाठ गौठान हेतु उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा विभाग जशपुर श्री जी.एस. तंवर, कुर्रोग, महुवा, जुजगू, छिरोडीह, डुमरकोना गौठान के लिए जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रकाश रावटे, जुरूडांड, सुतरी, झगरपुर, बासेन, खेडार गौठान हेतु सहायक संचालक रेशम विभाग जशपुर श्री मनीष पवार, सारूढाप, भड़िया, रमसमा, करमा, पण्डरीपानी गौठान हेतु प्रभारी सहायक संचालक उद्यान जशपुर श्री जे.एस. पैंकरा,  लरंगा, तम्बाकछार, छिछली र, दनगरी, टटकेला गौठान के लिए उपवनमंडल अधिकारी वनमंडल जशपुर श्री आर.आर. पैंकरा, रेंगले, टांगरडीह, कुटमा, रायकेरा, एसआरएलएम सेंटर नगर पंचायत बगीचा गौठान हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत जशपुर श्री प्रवीण उपाध्याय, कोपा, सुलेसा, घोघर, सराईपानी, भितघरा गौठान के लिए तहसीलदार बगीचा श्री तुलसीदास मरकाम, मुढी, सरधापाठ, बहोरा, नटकेला, ढोढरअम्बा गौठान हेतु नायब तहसीलदार बगीचा सुश्री रौशनी तिर्की, कामारिमा, झिक्की, सरधापाठ(कुरकुरिया), कुरडेग, भादू, लोरो गौठान हेतु प्रभारी तहसीलदार सन्ना श्री उदयराज सिंह, फुलझर, रनपुर, गुडलु, बुटंगा, गायबुड़ा गौठान के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा श्री मनीराम यादव, हर्राडीपा, साहीडांड़, पसिया, कलिया, घुघरी गौठान के लिए सीईओ जनपद पंचायत बगीचा श्री बिनोद सिंह, चलनी, छिछली अ, सोनगेरसा, सन्ना, उकई गौठान के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बगीचा श्री ए.के.सिंह परिहार,  एकम्बा, कवई, खखरा, खंताडांड, कोदोपारा, मरंगा गौठान हेतु  उपवन क्षेत्रपाल वनमंडल जशपुर श्री अशोक सिंह, एवं सरबकोम्बो, रौनी, सामरबहार गौठान के लिए वन परिच्छेत्र अधिकारी, वनमंडल जशपुर श्री देवेन्द्र सिंह को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button