अन्य राज्यों कीछत्तीसगढ़न्यूज़

कलेक्टर ने धान उपार्जन हेतु बारदाने के व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये, जिले में फरवरी 2021 पी.डी.एस.खाद्यान्न का आबंटन, भण्डारण एवं वितरण 20 जनवरी तक पूर्ण करने के दिये निर्देश

जशपुरनगर 12 जनवरी 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे द्वारा जशपुर जिले के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु बारदाने की व्यवस्था के संबंध में जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम व सभी उचित मूल्य दुकान संचालकों को नया जूट बारदाना, पीडीएस बारदाना एवं मिलर से प्राप्त बारदानों के उपयोग हेतु किसान हित में बारदाने की पूर्ति के लिए माह फरवरी 2021 का सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न का आबंटन के साथ परिवहन, भण्डारण एवं वितरण माह जनवरी 2021 में ही किये जाने के लिए निर्देशित किया है। श्री कावरे ने  जिले में खाद्यान्न का भण्डारण एवं वितरण की कार्यवाही अगामी 20 जनवरी 2021 तक पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जिससे वितरण पश्चात् प्राप्त होने वाले पीडीएस बारदानों का उपयोग धान खरीदी में किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button