अन्यछत्तीसगढ़देश विदेश

सरबकोम्बो के लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाकर निभाया अपना फर्ज, टीका के संबंध में फैले अफवाहों का खंडन करते हुए लोगों के लिए कायम किया एक मिसाल

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जशपुरनगर 10 अप्रैल 2021/जशपुर के बगीचा विकासखंड के ग्राम सरबकोम्बो की रहने वाले ग्रामीण लोगों ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम में अपना योगदान देते हुए कोविड का टीका लगवाया है। इनमें महिला पुरूष के साथ ही उम्रदराज बुजुर्ग भी शामिल है। ग्रामीणों ने कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में फैले अफवाहों पर ध्यान नहीं देते हुए टीका लगवाकर दूसरों के लिए एक मिसाल कायम करते हुए अपना फर्ज निभाया है।
उल्लेखनीय है कि कोविड 19 के संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण की शुरूआत की गई है जिसके अंतर्गत विगत 1 मार्च से 60 साल से अधिक एवं 45 से 59 वर्ष के कोमॉर्बिड लोगों को टीका लगना प्रारंभ किया गया साथ ही गत 01 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोविड का टीका लगाया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि टीका लगने के बाद उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें आधे घंटे निगरानी में रखा गया। वे सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें किसी प्रकार की समस्या नही हुई है। उन्होंने बताया कि वे सभी 45 दिन पश्चात टीका का दूसरा डोज भी लगवाएंगे। ये सभी  खेती एवं मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करने वाले ग्रामीण है एवं अधिकांश अशिक्षित है फिर भी इन्होंने समझदारी दिखाते हुए कोरोना से बचाव के लिए टीका को चुना। इनके चेहरे में टीका के प्रति किसी प्रकार की शंशय या भय न होकर एक अलग ही उत्साह नजर आया।  उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है। यह सभी का फर्ज है कि कोरोना को हराने के लिए आगे बढ़कर  टीकाकरण का हिस्सा बने। उनका मानना है कि टीका लगवाकर ही खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है। इसलिए अपनी बारी आने पर सभी को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना चाहिए।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button