18 साल से ऊपर के लोगों को मुफ्त में लगेगी कोरोना वैक्सीन ,सीएम भूपेश बघेल

कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है. एक मई से 18 साल से ऊपर की उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी. अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद ट्वीट कर बड़ी जानकारी दी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि- छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन का भुगतान राज्य सरकार करेगी। अपने नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे।

केंद्र सरकार से अनुरोध है कि वह पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करे। छत्तीसगढ़ में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन का भुगतान राज्य सरकार करेगी। अपने नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए हम हर संभव कदम उठाएंगे। केंद्र सरकार से अनुरोध है कि वह पर्याप्त संख्या में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करे। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 21, 2021

 

 

 

Share This Article
Leave a review