ड्यूटी से थे नदारद , 143 अधिकारी एवं कर्मचारियों का निलंबन आदेश जारी

मध्यप्रदेश। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 143 अधिकारी और कर्मचारियों को निलंबन करने का आदेश जारी किया है। बता दें कि कलेक्टर के आदेश पर सभी अस्पतालों में व्यवस्था सुचारु रखने और मॉनिटरिंग के लिए अलग-अलग विभाग के अधिकारियों की कोविड-19 अस्पतालों में ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन 143 अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित ही नहीं हुए। ये कर्मचारी अधिकारी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में नदारद रहे। जिसके बाद इन सभी पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

[img-slider id="274450"]

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button