ऑफ़लाइन क्लास के बाद अब ऑनलाइन क्लास पर भी लगाई गई रोक……राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

छात्रों में तनाव को देख लिया गया फैसला।       भोपाल 28 अप्रैल 2021। मध्य प्रदेश सरकार कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को छोड़कर सभी स्कूली छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लासेस निलंबित कर दिया है।
[img-slider id="274450"]

स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं 1 मई से 31 मई तक निलंबित रहेंगी. कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, क्योंकि कोरोना ने छात्रों और शिक्षकों दोनों को मानसिक तौर पर प्रभावित किया है और तनाव का कारण बन गया है.मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने ‘ऑनलाइन सिंक्रोनस लर्निंग’ कार्यक्रम को निलंबित कर दिया है, जिसके तहत राज्य के स्कूल जुलाई 2020 से छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कर रहे थे. हालांकि, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र, जो बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, वे ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेंगे.देश के कई राज्यों की तरह मध्य प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है. कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में ऑफलाइन कक्षाओं के बाद अब ऑनलाइन क्लासेस को भी बंद कर दिया गया है. बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि सरकार ने 1 मई से 1 महीने के लिए कक्षा 10 वीं और 12 वीं को छोड़कर सभी कक्षाओं की ऑनलाइन कक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है. यानी कक्षा 1 से 9 वीं और 11 वीं तक के छात्र 31 मई तक ऑनलाइन कक्षा में नहीं पढ़ पाएंगे. यह आदेश राज्य में चल रहे सरकारी और निजी स्कूलों के सभी बोर्डों पर लागू होगा.

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button