कल पूरे दिन आसमान पर छाए रहे बादल उमस से लोग रहे परेशान

2 Min Read

रायगढ़। आने वाले कुछ दिनों में रायगढ का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे एवं न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान विगत दो दिनों से आसमान में बदली छाए रहने के कारण आर्द्रता (उमस) कुछ बढ गई है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार हल्का-फुलका बारिश होने की भी आशंका जताई जा रही है।
गौरतलब हो कि मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। यहीं से एक द्रोणिका मणिपुर तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण प्रदेश में 3 मई को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही आसमान पर बादल होने के कारण मौसम में उमस हो गया है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण के चलते लाकडाउन होने के कारण लगभग लोग अपने घरों में ही रह रहे हैं। जिससे लोगों को अब घर पर भी राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में लोग अब घरों से बाहर निकलने को बेताब हो रहे हैं।
उमस के कारण बढ़ी गर्मी
इस संबंध में लोगों की माने तो मौसम में उमस होने के कारण पंखा से भी राहत नहीं मिल रही है। जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि अन्य जिलों में हल्की बारिश होने के कारण उमस बढ़ गया है।

Share This Article
Leave a Comment