जब आज महामारी से निपटने के लिए चिकित्सा सुविधा के लिए जूझना पड़ रहा है, ऐसे में देशभर के 60 युवा एमबीबीएस डॉक्टरों की टीम होम आईसोलेट कोविड मरीजों के निशुल्क ऑनलाइन इलाज में जुटी हुई है। ये डॉक्टर हर भाषा के मरीज काे दवाओं के संबंध में परामर्श दे रहे है। ऐसे मरीजों को मोटिवेट भी किया जा रहा है ताकि वे नेगेटिविटी के शिकार न हो। भोपाल के चिरायु अस्पताल में सेवा देने वाले उज्जैन के भैरवगढ़ क्षेत्र निवासी एमबीबीएस डॉक्टर राहत पटेल की यह पहल है।
मरीजों का इलाज करते हुए उन्हें खुद में भी कोविड के लक्षण दिखे तो वे होम आइसोलेट हो गए। इसी के बाद उन्हें यह ख्याल आया कि होम आइसोलेट रहते भी कोविड मरीजों की सेवा की जा सकती है। इसके लिए कुछ अन्य संक्रमित हुए डॉक्टरों से सोशल मीडिया पर संपर्क किया। फिर देशभर की हर भाषा को समझने वाले 60 युवा डॉक्टरों की सोशल मीडिया चिकित्सा सेवा टीम तैयार हो गई। इसे स्टूडेंट फॉर सेवा मध्यभारत फ्री काउंसलेशन बॉय डॉक्टर्स फॉर होम आइसोलेटेड कोविड पेशेंट नाम दिया गया है। सोशल मीडिया पर डॉक्टर्स की इस टीम ने अपने नाम, नंबर का पोस्टर शेयर किया हुआ है। ख्यात कवि डॉक्टर कुमार विश्वास ने भी इस टीम को टि्वटर पर टैग किया है।
ये डॉक्टर दे रहे सुबह छह बजे से निशुल्क सेवा
-
डॉक्टर राहत पटेल उज्जैन, समय : सुबह 6 से 8 बजे। भाषा : हिंदी व अंग्रेजी। मोबाइल- 9425916599
-
डॉक्टर चित्रा गुरुग्राम हरियाणा, समय : शाम 5 से 8 बजे । भाषा : हिंदी, इंग्लिश और पंजाबी। संपर्क- 8816055114
-
डॉक्टर सिद्धार्थ मिश्रा मुंबई, समय : सुबह 8 से 10। भाषा : हिंदी, इंग्लिश। संपर्क- 7976019014
-
डॉक्टर नुपूर दिल्ली, समय : दोपहर 2 से 3। भाषा : हिंदी, इग्लिश,मराठी व कन्नड़। संपर्क- 8657422089
-
डॉक्टर प्रियंका पाटिल जलोन महाराष्ट्र, समय : 2 से 4। भाषा: मराठी।
-
डॉक्टर मीनल हाड़ा तमिलनाडु, समय : दोपहर 3 से 4। भाषा : तमिल।
-
दो हजार मरीजों को परामर्श दे चुकी टीम
-
स्टेरॉयड लेने से खून में ग्लूकोज का लेवल बढ़ सकता है, इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह से स्टेरॉयड बिल्कुल मत लें। खासकर मधुमेह के मरीज। यह हड्डियां को कमजोर कर देता है। शुगर लेवल बढ़ा तो जान भी जा सकती है।
-
मधुमेह के मरीज अगर कोविड ग्रसित हैं तो विशेष ध्यान रखे कि चाय व काफी बिल्कुल न लें, इसकी जगह सेब खाएं। सेब में फाइबर अधिक होने से पेट संबंधी तकलीफ नहीं होगी।
-
ऐसे कोविड मरीज जो अन्य बीमारी से ग्रसित नहीं है वे इस समय दलिया, सेब, अनार, संतरा लें। हल्का खाना खाए। नींद प्रॉपर लें, सकारात्मक सोचें, ध्यान लगाएं, आगे क्या करना है सोचें। डायरी में अपने संस्मरण लिखें।
Read Next
5 days ago
ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग =राजीव सिंघल
1 week ago
सुहागिन महिलाओं के लिए कितना जरूरी है हरियाली तीज एवं पूजा पर विशेष लेख
1 week ago
एआईओसीडी ने अवैध ई फार्मेसी के विरुद्ध की कड़ी कार्रवाई की मांग
2 weeks ago
कामिका एकादशी क्या है एवं इसका महत्व
3 weeks ago
हे भोले, हिम्मत मत छीनना, बाकी जो दोगे, वो स्वीकार है
3 weeks ago
जो तुम्हारे साथ सिर्फ अच्छे समय में हो,वह दोस्त नहीं – दर्शक होता है
3 weeks ago
भक्ति समर्पण और सेवा का प्रतीक= कावड़ यात्रा क्या है
4th July 2025
AIOCD के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से मिलकर कराया समस्याओं से अवगत
26th June 2025
हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का हार्ट अटैक से रायपुर में निधन
22nd June 2025
3 जुलाई से शुरू होगी श्री अमरनाथ की यात्रा…. पढिए पूरी खबर क्या है रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस
Back to top button