केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की 17 करोड़ खुराकें देकर भारत ने दुनिया में सबसे तेजी से टीकाकरण किया है। मंत्रालय ने कहा कि इस आंकड़ा तक पहुंचने में चीन को 119 दिन जबकि अमेरिका को 115 दिन लगे। भारत में स्वास्थ्यकर्मियों को खुराकें देने के साथ 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। इसके बाद दो फरवरी से अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण आरंभ हुआ। इसके बाद अलग-अलग उम्र समूहों के लिए टीके देने की शुरुआत की गयी।
देश में टीके की 17 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है। सुबह सात बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक कुल 24,70,799 सत्र में 17,01,76,603 खुराकें दी गयीं। इनमें से 95,47,102 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक और 64,71,385 को दूसरी खुराक दी गयी। वहीं अग्रिम मोर्चे के 1,39,72,612 कर्मियो को पहली खुराक और 77,55,283 को दूसरी खुराक दी गयी है।
देश में 18-44 उम्र समूह में 20,31,854 लोगों को पहली खुराक दी गयी है। जबकि, 45 से 60 वर्ष के समूह में 5,51,79,217 को पहली खुराक और 65,61,851 को दूसरी खुराक दी गयी है। वरिष्ठ नागरिकों में 5,36,74,082 को पहली खुराक और 1,49,83,217 को दूसरी खुराक दी गयी है। देश 66.79 प्रतिशत टीकाकरण में महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, बिहार और आंध्र प्रदेश की भागीदारी है। मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण के 114 वें दिन (नौ मई) को टीके की 6,89,652 खुराकें दी गयी।
Read Next
1 week ago
3 जुलाई से शुरू होगी श्री अमरनाथ की यात्रा…. पढिए पूरी खबर क्या है रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस
3 weeks ago
बेंगलुरु भगदड़ हादसे पर बड़ा एक्शन: कर्नाटक क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दिया इस्तीफा
3 weeks ago
रेपो रेट में 0.50% की कटौती, होम लोन और EMI में राहत, रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी की उम्मीद
4 weeks ago
ISRO VSSC भर्ती 2025: 83 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, 18 जून तक करें आवेदन
4 weeks ago
चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक, पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट की
4 weeks ago
Yamaha R15 और MT-15 को देगी कड़ी टक्कर: आ रही है Bajaj की नई दमदार बाइक – Platina 150
4 weeks ago
भारत ने लॉन्च किया ‘भारतजेन’ – पहला स्वदेशी मल्टीमॉडल AI मॉडल, 22 भाषाओं में करेगा संवाद
4 weeks ago
भारत में इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों के निर्माण को बढ़ावा देने सरकार की बड़ी पहल, 4,150 करोड़ रुपये के निवेश के साथ बनेगा वैश्विक विनिर्माण केंद्र
4 weeks ago
अरपा-भैंसाझार नहर घोटाला: राज्य सरकार ने कार्रवाई तेज की, तत्कालीन एसडीओ आनंदरूप तिवारी निलंबित
30th May 2025
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के गृह जिला में बगैर वीजा पासपोर्ट के अवैध रूप से घूम रहा नाइजीरियन मूल का नागरिक आया पुलिस की गिरफ्त में
Back to top button