12वीं पास के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

पंजाब में अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने पुलिस विभाग के लिए बंपर वेकेंसी निकाली है। PSSSB पंजाब पुलिस भर्ती 2021 के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार, पंजाब पुलिस जेल विभाग में वार्डन तथा मैट्रन के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य तथा इच्छुक अभ्यर्थी 31 मई 2021 तक ऑफिशियल पोर्टल sssb.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां:

ऑनलाइन आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 10 मई 2021

ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 31 मई 2021, शाम 5 बजे तक

ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी दिनांक- 02 जून 2021

पदों का विवरण:

वार्डर (सिर्फ पुरुषों के लिए) – 815 पद

मैट्रॉन (सिर्फ महिलाओं के लिए)- 32 पद

कुल पद- 847

शैक्षणिक योग्यता:-

वार्डर- 12वीं पास के साथ पंजाबी के साथ 10वीं तक पास होना जरुरी है।

मैट्रन- 12वीं पास के साथ पंजाबी के साथ 10वीं तक पास होना जरुरी है।

आयु सीमा:

पंजाब पुलिस जेल वार्डर तथा मैट्रॉन की भर्ती के लिए 18 से 27 वर्ष तक के अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क:

सामान्य श्रेणी के लिए- 1000 रुपये 

SC/BC/EWS श्रेणी के लिए- 250 रुपये

एक्स सर्विसमैन श्रेणी के लिए- 200 रुपये

चयन प्रक्रिया:

पंजाब पुलिस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण तथा शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें 

Contents
Share This Article
Leave a review