लखनऊ. राजधानी लखनऊ में बुधवार को ईद का चांद नहीं दिखा. शिया चांद कमेटी अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने चांद नहीं दिखने पर तारीख का ऐलान किया है. अब शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी.
लखनऊ में चांद नहीं दिखने पर मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल ने ऐलान किया कि गुरुवार को देश में तीसवां रोज़ा होगा. इसके बाद शुक्रवार को ईद उल फित्र मनाई जाएगी. मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि 14 मई को देश में ईद मनाई जाएगी.