मध्यप्रदेश के शहर इंदौर से एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। इंदौर में चोरी की नीयत से आधी रात में एक घर में घुसे तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर महिला से गैंगरेप किया। युवती कोरोना संक्रमित होने के बाद होम क्वारंटीन थी। बदमाश 50 हजार नकद और दो मोबाइल भी ले गए। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को सीसीटीवी की मदद से तीन आरोपियों में दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी भी फरार है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी नाबालिग हैं।
पीड़िता ने एसएसपी राजेश रघुवंशी को बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद वह अपने घर में अकेली रह रही थी। गुरुवार रात 2 बजे उसकी नींद खुली, तो तीन लोग उसके पलंग के पास खड़े थे। बदमाशों ने चाकू, कटर और कैंची दिखाते हुए पैसों और गहनों की मांग की। महिला ने उन्हें 50 हजार रुपये और दो मोबाइल दे दिए। इसके बाद तीनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया।कोरोना से कमजोरी के कारण महिला उनका विरोध नहीं कर पाई। महिला ने बताया कि उनके हाथ में चाकू और कैंची होने के चलते हत्या के डर से मैं शोर भी नहीं मचा पाई। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद भी एक बदमाश सुबह 5 बजे तक उसके घर के बाहर पहरा देता रहा ताकि महिला पुलिस के पास न जा सके। सुबह उजाला होने के बाद भाग निकला।
क्या है मामला?
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली 37 वर्षीय युवती के घर में गुरुवार देर रात घुसे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह डायल 100 को मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने महिला का मेडिकल करवाया। महिला के बयान के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
Read Next
3 weeks ago
पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पोस्टर जलाकर निष्कासन की मांग
3 weeks ago
भीम आर्मी का सीएम हाउस घेराव आज, सतनामी समाज के बंदियों की रिहाई की मांग
3 weeks ago
बिलासपुर : कांग्रेस नेता नागेंद्र राय गिरफ्तार, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
3 weeks ago
छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव 2025 : दूसरे चरण का मतदान आज, शाम तक आएंगे नतीजे
8th February 2025
चुनावी प्रचार में सक्रिय होंगे सीएम साय, जगदलपुर और रायपुर में करेंगे जनता से संवाद
8th February 2025
बिलासपुर में जहरीली शराब का कहर: 7 की मौत, 4 की हालत गंभीर, प्रशासन में हड़कंप
8th February 2025
चुनाव से पहले कांग्रेस नेता के फार्महाउस पर छापा, 31 लाख की शराब जब्त
2nd February 2025
पखांजूर : बस्तर में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या की
2nd February 2025
रायपुर : छत्तीसगढ़ नगर पालिका चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने प्रभारियों की नियुक्ति की
2nd February 2025
रायपुर : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने साय सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया
Back to top button