भोपाल, मध्यप्रदेश। कोरोना काल में निजी कर्मचारियों के लिए अच्छा फैसला लिया गया है। कर्मचारी की मौत होने पर परिजनों को 7 लाख रुपए दिए जाएंगे। इससे प्रदेश के 10 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा। केंद्रीय मंत्रालय ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया।
दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने मेंबर इंप्लॉइज को लाइफ इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध कराता है। EPF के सभी सब्सक्राइबर इंप्लॉइज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम 1976 के तहत कवर होते हैं। यह इंश्योरेंस कवर अधिकतम 7 लाख रुपये का होता है। पहले यह रकम 6 लाख रुपये थी, जिसे हाल ही में बढ़ाकर 7 लाख किया गया है।
कौन कर सकता है क्लेम
अगर आप किसी प्राइवेट संस्थान में काम करते हैं और EPF के सदस्य हैं तो आपके बीमार होने पर या दुर्घटना होने पर या फिर स्वाभाविक मौत पर भी आपके नॉमिनी इस क्लेम का दावा कर सकते हैं। अगर कोई कर्मचारी मौत होने से 12 महीने पहले एक से ज्यादा संस्थानों में काम करता है तो इसके परिवार को भी यह सुविधा मिलती है।
इसमें नॉमिनी को पेमेंट एकमुश्त किया जाता है। EDLI में इम्प्लाइॅज को कोई रकम नहीं देनी होती है। अगर स्कीम के तहत कोई नॉमिनेशन नहीं हुआ है तो क्लेम कर्मचारी का जीवनसाथी, कुंवारी बच्चियां और नाबालिग बेटा/बेटे कर सकेंगे। कोरोना महामारी से भी अगर ईपीएफओ सब्सक्राइबर की मौत होती है तो इंश्यारेंस क्लेम कर सकते हैं।
प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों का EPF खाता होता है। इस खाते में कर्मचारी की सैलरी का कुछ हिस्सा और कंपनी की तरफ से उतनी ही रकम हर महीने जमा की जाती है। 60 साल के बाद इन कर्मचारियों को यह पैसा दिया जाता है। प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को भी कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। कोरोनाकाल में इन योजनाओं के बारे में जानना जरूरी है। ये सुविधाएं बिना कुछ खर्च किए मिलती हैं। साथ ही अनहोनी की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहयोग करती हैं। ईपीएफओ की ईडीएलआई स्कीम भी कुछ ऐसी ही है।
Read Next
1 week ago
हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का हार्ट अटैक से रायपुर में निधन
2 weeks ago
3 जुलाई से शुरू होगी श्री अमरनाथ की यात्रा…. पढिए पूरी खबर क्या है रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस
3 weeks ago
अहमदाबाद विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व सीएम समेत 242 यात्रियों की मौत, लंदन जा रहा था एयर इंडिया का प्लेन… छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक…
3 weeks ago
भागवत परम धर्म है. इन्दुभवानन्द: तीर्थ: स्वामिन:
4 weeks ago
मृत्यु रूपी बाण से मुक्त करती है भगवान की कथा= डा.इन्दुभवानन्द
12th May 2025
लोन वाले लोगों को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ी राहत… जाने क्या है फैसला
4th May 2025
भारतीय डाक विभाग की एक स्कीम जिसमें सिर्फ ₹5,55,555 निवेश करने पर हर महीने ₹22,222 तक…?
3rd May 2025
ससुर की प्रोपर्टी में दामाद का कितना अधिकार, हाईकोर्ट ने अपने फैसले में किया साफ
23rd April 2025
पर्यटकों के पर आतंकी हमला…. आतंकियों की तलाश जारी… मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
20th March 2025
एआईओसीडी ने स्वास्थ मंत्रालय से 12.40 लाख केमिस्ट और ड्रगिस्ट के संगठन को DTAB समिति में शामिल करने की माँग
Back to top button