रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या में धीरे-धीरे कमी देखने को मिल रही है. उम्मीद है कि जल्द से इस महामारी से निजात मिल सकेगा. लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी डरावने ही है. इसलिए कोरोना से मौत के इस सिलसिले पर लगाम लगाने की जरूरत है. छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 5 हजार 212 कोरोना मरीज सामने आए हैं. जबकि 113 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.
छत्तीसगढ़ में कोरोना कहर के बीच राहत भरी खबर ये है कि 9 हजार 501 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. अब तक प्रदेश में 8 लाख 42 हजार 662 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. मौत का आंकड़ा 12 हजार 295 पहुंच गया है. प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 81 हजार 666 है. जबकि आज 66 हजार 542 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है.