पटना: बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार की रात एक निर्दयी बाप ने अपनी बेटी और मासूम बेटे की धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों को मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारे बाप ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। थाने में उसने पुलिस से कहा कि मुझे अरेस्ट कर लो।
घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। कातिल पिता को थाने में देखकर हैरान पुलिस ने उसे फ़ौरन हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस उसके साथ उसके घर पहुंची जहां 13 वर्षीय लड़की और आठ साल के मासूम लड़के की लाश पड़ी थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्यारे पिता और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने हत्या में उपयोग किए गए हथियार भी बरामद कर लिया है।जानकारी के मुताबिक, बेटी और बेटे को मौत के घाट उतारने वाले व्यक्ति को अपनी पत्नी पर संदेह था। इस कारण चंदन और उसकी पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। रोज-रोज की लड़ाई से तंग आकर उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। इसी शक में उसने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। मोकामा थाना के कन्हाईपुर गांव के निवासी इस शख्स का नाम चंदन महतो है।
उसके हाथों मारे गए बेटे का नाम अंकित और बेटी का नाम अलीशा है। इस घटना का खुलासा शुक्रवार की सुबह हुआ। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि रात लगभग दो से तीन बजे के बीच इस व्यक्ति को गांव में पागलों की तरह घूमते हुए देखा गया। उस वक़्त लोगों को वारदात के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। सुबह जब पुलिस उसके घर पहुंची तब गांववालों को इस संबंध में पता चला।
Read Next
16 hours ago
होली के अवसर पर मंत्री दयालदास बघेल के निवास पहुंचे कलेक्टर और एसएसपी
21 hours ago
बस्तर में होली पर्व के अनूठे रंग: अबूझमाड़ में अंगार पर चले ग्रामीण, 615 साल पुरानी परंपरा निभाई गई
22 hours ago
छत्तीसगढ़ में मार्च में ही लू का असर: रायपुर में पारा 40 डिग्री के करीब, 13 जिलों में हीट वेव अलर्ट जारी
22 hours ago
चेकिंग के दौरान कार से 4.52 करोड़ रुपये बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
1 day ago
हाईवे में बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार फोर व्हीलर सफारी तीन बार पलटते हुए नहर में गिरी, तीन की मौत, 8 घायल
1 day ago
भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु 10 अप्रैल तक कर सकते है ऑनलाईन आवेदन
1 day ago
होली से पहले हादसा: पानी से भरे टब में डूबने से 10 माह के मासूम की दर्दनाक मौत
1 day ago
विधायक निवास में होली मिलन समारोह का आयोजन
2 days ago
नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
2 days ago
छत्तीसगढ़ में चढ़ने लगा पारा, लू जैसे हालात की दस्तक
Back to top button