देश विदेश

भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा कोविड-19 हेल्पडेस्क का किया गया शुभारंभ…

निरज साहू …..सूरजपुर- भाजपा किसान मोर्चा जिला सूरजपुर द्वारा कोविड 19 हेल्पडेस्क का शुभारंभ तहसील रामानुजनगर के ग्राम पटना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा विडीयो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से किया गया। आज पूरे देश में किसान मोर्चा द्वारा 824 कोविड 19 हेल्पडेस्क का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से कराया गया। भाजपा इन दिनों सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत कोरोना महामारी काल में कोरोना संक्रमित मरीजों व उनके परिजनों को मदद पहुंचाने जिला एवं मंडल स्तर पर हेल्पडेस्क बनाकर लोगों को सहयोग कर रही है। आज यहाँ सूरजपुर जिले के मंडल रामानुज नगर के पटना उप स्वास्थ्य केन्द्र में हेल्पडेस्क का उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूलन सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकरण साहू, जिला महामंत्री कपिल पाण्डेय के गरिमामयी उपस्थिति में किया गया इस दौरान लोगों को मास्क सेनेटाइजर, बिस्किट, साबुन का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संत साहू, जगदीश सिंह, मदन सारथी, अंत जायसवाल मौजूद रहे।

Show More
Back to top button