अन्य

कोरोना काल में FLIPKART ने 23000 लोगों को दी नौकरी, पिछले 3 महीनों में हुई भर्ती

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने कहा है कि, कोरोना महामारी के बीच उसने पूरे देश में बीते तीन महीनों में 23000 लोगों को नौकरी पर रखा है. फिल्पकार्ट के अनुसार, मार्च से मई 2021 में, उसने डिलीवरी एग्जीक्यूटिव समेत अपनी सप्लाई चेन में विभिन्न क्षमताओं में पूरे देश में 23,000 लोगों को नौकरी पर रखा. कंपनी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि पूरे देश में ई कॉमर्स सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए ये हायरिंग की गई थी.

फ्लिपकार्ट में सप्लाई चेन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हेमंत बद्री का कहना हैं कि, लोग कोरोना संक्रमण से बचने के लिए घरो के भीतर ही रह रहे हैं, इस कारण पूरे देश में ई-कॉमर्स सेवाओं की डिमांड में वृद्धि हुई है और इसी कारण हमारी सप्लाई चेन भी बढ़ी है, जिससे हजारों रोजगार के अवसर उत्पन्न हो रहे हैं. हेमंत बद्री ये भी कहते हैं कि, “‘प्रशिक्षण समय की अवधि के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नए कर्मचारियों को हमारी हेल्थकेयर और वेलनेस पहल के साथ कवर किया जाएगा.”

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button