छत्तीसगढ़ में 319 नए कोरोना केस, बस्तर में बढ़ रहे कोरोना मरीज, जानिए आज प्रदेश में कितनी हुई मौत ?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार अब थमने लगी है. मरीजों की संख्या में कमी आई है. इसी बीच सोमवार को प्रदेश में 319 नए मरीजों की पहचान की गई है. दूसरी ओर 1 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई. राहत की बात यह रही कि बीते 24 घंटे में 443 मरीज इस वायरस को मात देकर घर लौटे हैं.

आज 319 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 96 हजार 37 संक्रमित हो गई है. अब तक 9 लाख 77 हजार 360 मरीज स्वस्थ हुए हैं. प्रदेश में अब तक 13 हजार 457 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है. नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 5 हजार 220 हो गई है. प्रदेश में आज कुल 31 हजार 557 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ. प्रदेश में औसत पॉजिटिव दर 1 प्रतिशत हो गया है.

देखें जिलेवार आंकड़े-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button