दिल्ली में 8 माह की गर्भवती ड्रग्स स्मगलर पत्नी को तीसरे पति ने गोलियों से भूना, रविवार को ही आई थी जेल से बाहर

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक ने अपनी आठ महीने की गर्भवती पत्नी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। महिला को चार गोलियां लगीं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने महिला को बचाने आए एक पड़ोसी को भी गोली मार दी। निजामुद्दीन थाना पुलिस ने आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घायल पड़ोसी शहादत का इलाज चल रहा है।

जेल से छूटी थी : पुलिस उपायुक्त आर.पी मीणा ने बताया कि 29 साल की साइना आठ महीने की गर्भवती थी। उसे 25 अप्रैल को जेल से जमानत मिली थी। एक साल पहले उसकी शादी वसीम से हुई थी। मगर ड्रग्स तस्करी के आरोप में वह जेल चली गई थी। इस बीच वसीम साइना की बहन और अपनी साली रेहाना के करीब आ गया था। वसीम पत्नी से मिलने जेल भी नहीं गया। साइना के रविवार को जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। मंगलवार सुबह गुस्से में वसीम ने साइना पर फायरिंग कर दी।

मृतका ने की थीं तीन शादी

मृतका साइन ने तीन शादियां की थीं। आरोप वसीम उसका तीसरा पति था। जांच में पता चला कि साइना का पहला पति शराफत मिया है, हालांकि वह भी जेल में बंद है। उसके बाद साइन ने एक और शादी की थी, मगर यह भी रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। करीब एक साल पहले साइना ने वसीम से शादी कर ली थी, लेकिन शादी के बाद ड्रग्स तस्करी के आरोप में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button