जीरम घाटी हमले का मास्टरमाइंड नक्सली कमांडर विनोद की मौत.. उधर मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, 1 जवान घायल

बीजापुर, छत्तीसगढ़। बीजापुर के गलगम के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 माओवादी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया गया है।

[img-slider id="274450"]

गलगम में गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाजें गांवों तक सुनाई दे रही हैं। उसूर थाने इलाके की इस घटना में तीन नक्सलियों के मारे जाने के साथ एक जवान घायल हो गया।

घायल जवान को अस्पताल ले जाने की कवायद चल रही है। मुठभेड़ अब भी जारी है। एसपी कमलोचन कश्यप ने इसकी पुष्टि की है।

जीरम हमले का मास्टरमाइंड की मौत

झीरम घाटी नक्सली हमले का मास्टरमाइंड विनोद की मौत हो गई है। नक्सली कमांडर विनोद कुछ समय से बीमार चल रहा था। विनोद को
कोरोना के भी संक्रमण होने की आशंका जताई जा रही है। जंगल में ही विनोद का इलाज चल रहा था। तेलंगाना के कोत्तागुड़म एसपी सुनील दत्त ने इसकी पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button