
सीनियर टीम मे 28 खिलाडिय़ों का हुआ चयन अभ्यास मैच के माध्यम से बनेगी टीम
रायगढ़। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देश पर जिला क्रिकेट संघ द्वारा 20-20 मैच के लिए सीनियर क्रिकेट टीम का ट्रायल गुरुवार को संस्कार स्कूल कैम्पस में सीमेंट पिच पर लिया गया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि चयनकर्ता पंकज बोहिदार, महेन्द्र साव, जफर उल्लाह सिद्धिकी के निरीक्षण में बल्लेबाजी व गेंदबाजी के आधार पर जिले की अंतरिम टीम का चयन किया गया।
ट्रायल के दौरान खिलाडिय़ों का उत्साह देखते बनता था। धूप में कड़ी मशक्कत के बाद अंतरिम टीम के खिलाड़ी इस प्रकार है:- रवि सिंह, अभिजीत साहू, प्रवीण तिर्की, रियाज अली, भावेश पटेल, सूरज पटेल, विनोद राठिया, कपिल दास, कृतिक शर्मा, लव्यम राजपूत, देवेन्द्र भोजवानी, अक्षय गुप्ता, कृष मैत्री, अमित कुंवर, विनय साहू, राहुल नायक, चिराग सिंह, निलेश तिवारी, विकास द्विवेदी, अभिषेक शेट्ठी, चंद्रकांत, आसीफ खान, अजहरूल, अनुराग पटेल, सचिन चौहान, सूरज आचार्य, करण महेश, आयुश राज शामिल हैं। सभी खिलाडिय़ों को संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने शुभकामनाएं देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करने की अपील की है। जिस भी खिलाड़ी का पंजीयन नही हुआ है वह शनिवार से दोपहर 11 से 2 एवं शाम को 5 से 8 बजे तक जिला किक्रेट संघ के कार्यालय में ओरिजनल प्रमाण पत्र के साथ पहुंचकर करवा सकते है।
महिला क्रिकेट टीम हुई रवाना
जिला किक्रेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि महिला क्रिकेट टीम 16 सदस्यीय भिलाई सेक्टर 10 में ट्रायल देने के लिए आज रवाना हुई। दोपहर साउथ बिहार टे्रन में कोच महेन्द्र साव, मैनेजर रोहित नामदेव के निर्देशन में रवाना होने वाले खिलाड़ी इस प्रकार है:- ममता भगत, अनुग्रह रैना, अनुराधा उरांव, आरती मुंडा, भूमि मैत्री, दीपिका सिदार, देवनी भगत, सुनैला कुमारी, दिव्या अग्रवाल, लालिमा पटेल, मंसा साव, मुस्कान टोप्पो, मनीषा, पूजा भोय व श्रुति शर्मा शामिल है। खास बात यह है कि शहर के साथ-साथ लैलूंगा, सारंगढ़ जैसे सूदूर देहात क्षेत्र से भी महिला खिलाड़ी टीम में शामिल है। संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने शुभकामनाएं दी है। इन खिलाडिय़ों का ट्रायल 16 जुलाई को भिलाई में संपन्न होगा। ममता भगत पूर्व में रणजी कैंप महिला टीम की सदस्य रह चुकी है।
