11th March 2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान जूम एप में डाली अश्लील वीडियो, हैकर की करतूत से इस जिले में मचा हड़कंप

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब Zoom एप में अचानक अश्लील वीडियो चलने लगी। ये सब देख टीचर और बच्चों के होश उड़ गए। निजी स्कूल की प्राचार्य ने मामले की​ शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार शहर के स्कूलों में हर दिन की तरह बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई जूम एप के जरिए हो रही थी। इस बीच अज्ञात बदमाशों ने एप्प को हैक कर लिया। इसके बाद उसमें में अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। इस घटना से बच्चों और टीचरों में हड़कंप मच गया। निजी स्कूल की शिकायत पर कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

बहनों ने बांधी राखी, भाइयों ने दिया रक्षा का वचन, बाज़ार में रही दिनभर लोगों की चहल पहल

ADMIN DESK

छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा 2000 करोड़ का शराब घोटाले के संबंध में भाजपा के द्वारा किया गया पुतला दहन….

PAPPU SONI

समलाई मंदिर प्रांगण में चल रहे “अखंड ॐ नमः शिवाय” जाप के संध्या महाआरती में पहुँच रहे सनातनी

ADMIN DESK

Leave a Comment