अरपा भैंसाझार बैराज से छोड़ा गया पानी बिलासपुर शहर में अरपा नदी के जल स्तर मे होगी वृद्धि

प्रतिक्षा गुप्ता आप की आवाज बिलासपुर

[img-slider id="274450"]


..बिलासपुर..24जुलाई पेंन्ड्रा अमरकंटक क्षेत्र में अधिक वर्षा होने के कारण अरपा भैंसाझार बैराज से आज सुबह 10 बजे 700 क्यूमेक जल छोड़ा गया जो बैराज साइट पर प्रवाह के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है जिससे बिलासपुर शहर में अरपा नदी के जल स्तर में वृद्धि होगी।
मुख्य कार्यपालन यंत्री सिंचाई विभाग कोटा द्वारा नदी के आस-पास गतिविधियां करने वाले लोगो को सर्तकता बरतने का अनुरोध किया गया है। उन्होनें बताया कि बैराज का पूर्ण जल भराव क्षमता स्तर 302 मीटर। 22.168 क्यूमेक है। वर्तमान में बैराज का जल स्तर 86.2 प्रतिशत है। बैराज से छोड़े जा रहे वर्तमान जल बहाव का दर 696.3 घन मीटर प्रति सेकण्ड, नहर में छोड़े जा रहे कुल जल बहाव का दर 0.82घन मीटर प्रति सेकण्ड, नहर एस्केप में जा रहे जल प्रवाह का दर शून्य क्यूमेक, आगे नहर में जा रहे कुल जल प्रवाह का दर 0.82 क्यूमेक है इस तरह नदी में बैराज से छोड़े जा रहे जल प्रवाह का दर वर्तमान में 696.3 क्यूमेक है। यह प्रवाह के अनुसार कम ज्यादा हो सकता है। इसलिए नदी के आस-पास सतर्कता बरतने कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button