बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ संगठन के प्रांतीय आव्हान पर 24 जुलाई से विभिन्न मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर रहेंगे। सहकारी समिति कर्मचारी संघ के हड़ताल में चले जाने से खाद वितरण, राशन दुकान संचालन, प्रधानमंत्री फसल बीमा, राजीव गांधी न्याय योजना एवं नगद वितरण जैसे प्रमुख काम प्रभावित रहेंगे। उक्त हड़ताल की वजह से सोसायटियों में काम-काज पूरी तरह से ठप रहेगा। शनिवार 24 जुलाई को सोसायटी बंद होने की वजह से राशन दुकान के बाहर उपभोक्ता भटकते नजर आये। उक्त जानकारी रामकुमार साहू समिति प्रबंधक तिल्दा व जिला उपाध्यक्ष बलौदाबाजान ने दी। उन्होंने बताया कि जब तक लंबित मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक काम बंद, कलम बंद हड़ताल जारी रहेगी।


