रमन सिंह का ट्वीट, छत्तीसगढ़ सरकार बस ‘कर्ज’ लेने की ‘कला’ जानती है, करीब 77000 करोड़ का हुआ कर्ज

रायपुर। Raman Singh’s tweet : पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट कर फिर एक बार छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार बस ‘कर्ज’ लेने की ‘कला’जानती हैं, छत्तीसगढ़ पर करीब 77000 करोड़ का कर्ज हो गया है। 2018 तक कर्ज सिर्फ 39 हजार करोड़ था, जो मात्र ढाई साल में 2 गुना हो गया है। उन्होंने कहा कि इसी रफ्तार से कर्ज लेते रहे तो 5 साल पूरे होने तक यह सरकार 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले लेगी।

उन्होंने आगे कहा कि ‘सोचिए! कर्ज की किश्त और ब्याज पर इस साल 10 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान होना है, जो पहले केवल 3 हजार 500 करोड़ रुपए था। ब्याज ही पहले से 3 गुना से अधिक हो गया है, कर्ज लेने की यही गति रही तो ढाई साल बाद हर छत्तीसगढ़वासी (महिला,बच्चे,बुजुर्ग) सब पर लगभग 46000 का कर्ज होगा।

Dr Raman Singh
@drramansingh
.@bhupeshbaghel जी बस ‘कर्ज’ लेने की ‘कला’ जानते हैं! छत्तीसगढ़ पर करीब ₹77000 करोड़ का कर्ज हो गया है, 2018 तक कर्ज सिर्फ 39 हजार करोड़ था। जो मात्र ढाई साल में 2 गुना हो गया। इसी रफ्तार से कर्ज लेते रहे तो 5 साल पूरे होने तक यह सरकार 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button