
बरसात में रोमांस का मजा डबल कर देंगे ये 5 मानसून डेटिंग टिप्स
बारिश में गर्लफ्रेंड का साथ हो तो और क्या चाहिए। रोमांस के लिए बरसात का मौसम सबसे सही माना जाता है। फिल्मों से लेकर गली मोहल्लों में लोग इस मौसम का आनंद उठाते हुए दिखते ही हैं।
इस मौसम में पार्टनर के साथ और भी ज्यादा रोमांटिक पल बिताना चाहते हैं तो मानसून डेटिंग टिप्स जान लें। इसके बाद आप अपनी पार्टनर को पहले से ज्यादा खुशी दे सकेंगे।
आप भले ही रेनकोट या छाता ले या नहीं, लेकिन मानसून में पार्टनर के साथ मिलने से पहले इन बातों को जान लें। इसके बाद आप बारिश का मजा बेहतरीन तरीके से ले पाएंगे। इसके लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने की भी जरुरत नहीं, तो फिर और क्या चाहिए। इस मानसून को यादगार बनाने के लिए तैयार हो जाएं!
मानसून में कहीं दूर जाने की कोई जरुरत नहीं है। यही तो एक ऐसा मौसम है जिसका मजा आप अपने शहर-घर में ले सकते हैं। हां, अगर आप किसी खास जगह पर जाने की सोच रहे हैं तो जाएं। मगर कहीं नहीं जाना है तो भी कोई बात नहीं।
वैसे भी बरसात का असली मजा आप अपने घर की छत, अपने शहर में ले पाते हैं। इस कारण अधिकतर लोग इस मौसम में कहीं दूर जाने की बजाय होम टाउन में ही आनंद लें। वैसे आपकी कोई पसंदीदा जगह हो तो हमें भी कॉमेंट कर के बताएं।
बरसात के दिन में डेटिंग करने के लिए ड्रेस का सही तरीके से चयन करें। अगर आप सही ड्रेस नहीं पहनेंगे, तो बारिश में भीगने के बाद आपको परेशानी हो सकती है। इसकी वजह से आपका मजा किरकिरा हो सकता है।