देश विदेश

ब्रेकअप से नाराज़ युवती ने किया ऐसा कांड: पहुँच गई जेल….जानिए पुरा मामला

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

ब्रेकअप से नाराज़ युवती कुछ ऐसा बौखलाई कि उसने एक्स बॉयफ़्रेंड को सबक़ सिखाने इंस्टाग्राम पर एक फ़र्ज़ी आईडी बनाकर पूर्व प्रेमी और उसके भाई और मित्रों की फ़ोटो डालकर अश्लील कमेंट करना और कराना शुरु कर दिया। लेकिन यह बौखलाहट युवती को भारी पड़ी है और युवती अपने साथियों समेत जेल दाखिल हो रही है।
मामला चिरमिरी का है, पुलिस के पास राहुल साहू नामक युवक ने शिकायत दी कि, कोई इंस्टाग्राम पर उसकी तस्वीरें डालकर अश्लील कमेंट कर रहा है। पुलिस ने आईपी एड्रेस लेकर सायबर सेल से जानकारी ली जिसके बाद यह खुलासा हुआ कि युवक राहुल साहू की पूर्व प्रेमिका यह हरकत कर रही थी। युवती ब्रेकअप से बुरी तरह बिफ़री हुई थी। युवक ने अपने नाम से जारी सिम प्रेमिका को दिया था, और ब्रेकअप के बाद उसे इंस्टाग्राम से ब्लॉक कर दिया था। ब्लॉक होने पर बिफ़री युवती ने पूर्व प्रेमी के दिए सिम से ही आयुषी 2 के नाम से एकाउंट बनाया और राहुल तथा उसके नज़दीकी रिश्तेदारों और दोस्तों की तस्वीर डालकर अश्लील कमेंट शुरु कर दिए।

युवती ब्रेकअप और उसके बाद इंस्टाग्राम में ब्लॉक होने से नाराज़ थी और उसने बदला लेने की नियत से फ़र्ज़ी अकाउंट क्रिएट कर फ़ोटो डाल कर अशालीन कमेंट किए और कराए.. पुलिस ने युवती और उसके दो साथियों को गिरफ़्तार कर लिया है”

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button