
राजपूत क्षत्रीय समाज 1282 की महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव
बिलासपुर /तखतपुर—:नगर मे राजपूत क्षत्रीय समाज 1282 की महिलाओं ने सावन उत्सव मनाते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किए सावन माह में महिलाओं के द्वारा तरह -तरह का आयोजन किया जा रहा हैl जिसमें कभी रुद्राभिषेक कभी पवित्र स्थलों में स्नान कर महादेव का जलाभिषेक। वही आज राजपूत समाज की महिलाओं ने सावन उत्सव का आयोजन किया। इस उत्सव में महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया। जिसमें कुर्सी दौड़, व्यंजन के साथ-साथ मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। आयोजन में शामिल सभी महिलाओं ने हरे रंग की परिधान और हरी चूडिय़ां धारण की। इसके बाद उपस्थित सभी महिलाओं ने सावन से संबंधित सामूहिक और एकल नृत्य व गीत भी गाए और उत्साह में अपनी सहभागिता दिए।