
टीएस सिंहदेव के अपने पद से इस्तीफा देने की खबर पूर्णतः असत्य और निराधार ; ऐसे खबरों से बचे
आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर
रायपुर : दिल्ली में टीएस सिंहदेव के समर्थन में हुई नारेबाजी के बाद से ही छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल शुरू हो गई थी. मामले को लेकर तरह-तरह के अटकलें लग रही है. इसी बीच आज स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के इस्तीफे की खबर वायरल हो गयी है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के अपने पद से इस्तीफा देने की खबर एक नेशनल न्यूज चैनल में प्रसारित होने के चंद मिनटों में ही प्रदेश में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मंत्री सिंहदेव की ओर से इस खबर खंडन जारी किया गया है.
टीएस सिंहदेव की कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि
” स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के अपने पद से इस्तीफा देने की खबर केवल पूर्णतः असत्य और निराधार है. टीएस सिंहदेव के विरुद्ध यह अफवाह फैलाई जा रही है. सभी से निवेदन है कि ऐसी झूठी खबरों पर ध्यान न दें.
आपको बता दें कि एक नेशनल चैनल ने इस बाबत खबर प्रसारित की थी कि मुख्यमंत्री नहीं बनाने से नाराज स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने अपना इस्तीफा दे दिया है. मामले ने इसलिए ज्यादा सच्चाई लोगों को लगी क्योंकि अभी फिलहाल स्वास्थ्य मंत्री सिंहेदव दिल्ली में ही है.


