
थाना-सिटी कोतवाली जषपुर में अपराध क्रमांक 173/21 धारा 457, 354, 506 भादवि. आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध।
———- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना-सिटी कोतवाली जषपुर क्षेत्रान्तर्गत की प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 31-07-2021 को रात का खाना खाकर अपने घर में 04 वर्षीया पुत्री के साथ सो रही थी कि रात्रि करीबन 10ः00 बजे सचिन राम प्रार्थिया के घर का दरवाजा खटखटाया, दरवाजा खोलने पर सचिन राम घर के अंदर घुसकर प्रार्थिया के साथ छेड़छाड़ करने लगा, विरोध करने पर मारपीट करने लगा और घर के कपड़े को कैंची से काटकर नुकसान पहुंचाया, प्रार्थिया के चिल्लाने पर प्रार्थिया के सास-ससुर को आते देख आरोपी सचिन कमरे से निकल कर भाग गया, रिपोर्ट पर थाना-सिटी कोतवाली जषपुर में अपराध क्रमांक 173/2021 धारा 457, 354, 506 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देष पर विवेचना कार्यवाही दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर दबिष देकर आरोपी सचिन राम उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम-सिटांगा थाना व जिला-जषपुर (छ0ग0) को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना दिनांक को जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी सचिन राम के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 07-08-2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जषपुर, स0उ0नि0 हीरालाल बाघव, खिरोवती बेहरा, आरक्षक क्रमांक पवन पैंकरा, शोभनाथ राम, अमित कुमार भगत, महिला आरक्षक पूनम तिर्की आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
————–



