देश विदेश

यहाँ शादी से पहले लड़कियों को मुंडवाना पड़ता है सिर, वजह जानकर होंगे हैरान

पुराने ज़माने से ही दुनियाभर में शादी को लेकर कई तरह की परंपराएं निभाई जाती हैं। आज हम आपको एक एेसी जनजाति के बारे में बताने जा रहे है जहां पर शादी से पहले लड़कियों को सिर मुंडवाना पड़ता है। बोराना जनजाति की लड़कियों को इस तरह की परंपरा को निभाना पड़ता है।

लड़कियों को मुंडवाना पड़ता है सिर

साउथ अफ्रीका के ईथोपिया और सोमालिया के बीचोबीच बसी बस्ती में रहने वाले बोराना जनजाति की लड़कियों को शादी के बाद अच्छे से बाल बढ़ाने का मौका दिया जाता है। यहां की लड़कियां अच्छे वर पाने के लिए शादी होने से पहले सिर का एक बड़ा हिस्सा मुंडवा कर रखती है। माना जाता है कि इससे अच्छा पति मिलता है।

ये है मान्यताएं:

इस जनजाति के लोग फोटो खिंचवाना भी अच्छा नहीं मानते। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से शरीर में खून की कमी हो जाती है। वहीं, समाज में बदलाव आने के कारण यहां के लोग पढ़ाई-लिखाई में काफी आगे बढ़ रहे है।

Show More
Back to top button