
दिलीप कुमार वैष्णव@ आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ -15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद साकेत भवन में ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर निगम के सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा, मेयर इन काउंसिल सदस्यगण, पार्षदगण, एल्डरमेनगण के साथ-साथ निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2021 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए प्रातः 7.00 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ध्वजारोहण करेंगे।
दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए ं- महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी एवं आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने 15 अगस्त 2021 स्वतंत्रता दिवस की अपनी हार्दिक शुभकामनाएं क्षेत्र के नागरिकों को दी है।




