कोरोना से मरने वालों के परिजनों को कितना मिलेगा मुआवजा
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कोरोना वायरस महामारी से मरने वालों के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की गाइडलाइंस तैयार करने की समय सीमा को बढ़ा दिया है. कोर्ट ने इस मामले में केंद्र को 4 हफ्ते का और समय दे दिया है. केंद्र ने शीर्ष अदालत को बताया कि दिशानिर्देश तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.












