जिले में अब तक 712.6 मिमी वर्षा

जशपुरनगर 18 अगस्त 2021/ जशपुर जिले में अब तक 712.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 18 अगस्त तक औसत वर्षा 712.6 मिमी हुई है। बीते 24 घंटे में जिले में 7.5 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है।
      भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 711.0 मिमी, मनोरा में 763.8 मिमी, कुनकुरी में 958.5 मिमी, दुलदुला में 793.3 मिमी, फरसाबहार में 453.5 मिमी, बगीचा में 708.4 मिमी, कांसाबेल में 657.7 मिमी, पत्थलगांव में 544.4 एवं सन्ना में 818.8 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा कुनकुरी तहसील में हुआ है।

Share This Article
Leave a review