
चोरी के 2 मामलों का हुआ खुलासा

दिलीप कुमार वैष्णव@ आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ – थाना बाल्को नगर में दिनांक 21.07.2021 को प्रार्थी गोपाल सिंह थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक-20-21/08/2021 के दरमियानी रात कोई अज्ञात व्यक्ति कमरे में चोरी करने घुसा था, घर में किसी के चलने की आवाज सुनकर नींद खुली तो देखा की एक अज्ञात व्यक्ति आलमारी तोड़ने का प्रयास कर रहा है। प्रार्थी गोपाल सिंह ने सूझबूझ से पुलिस को सूचना दी तथा आसपास के लोगो को आवाज लगा कर बुलाया । घर वालों के जग जाने से चोर भागने लगा,जिसे आमजन के सहयोग से पुलिस नाईट पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया । आरोपी को पकड़कर थाना लाया गया, जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर परसाभाठा में ही एक और घर मे चोरी करना स्वीकार किया।आरोपी के निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद किया गया।
*प्रार्थियों के रिपोर्ट पर अपराध क्र 387/21 धारा 457, 511 IPC व अपराध क्र 388/21 धारा 457,380 IPC पंजीबद्ध कर आरोपी *आनंद दास पिता झंगल दास उम्र 18 वर्ष पता भेलवामुड़ी थाना उरगा जिला कोरबा छ0ग0को रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक 42 पृथ्वी राज मोहंती ,वीरेंद्र भगत,अजय सिंह व आरक्षक राम रतन टंडन और सुरेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




