छत्तीसगढ़देश विदेश

महीने भर पहले खरसिया के ग्राम लोधिया में हुए चोरी के असफल प्रयास का हुआ खुलासा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

घटनाकारित करने वाले 2 आरोपी गिरफ्त में

खरसिया। 1 अगस्त की देर रात्रि खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम लोधिया में चोरी करने की नियत से चोर घर में घुस रहे थे। उसी दौरान बाथरूम जाने के लिए घर मालिक तिहारू जायसवाल की पत्नी महिमा जायसवाल ने जैसे ही पीछे का दरवाजा खोला, चोरों से आमना सामना हो गया। अचानक सामना होने से चोरों के होश उड़ गए और चोरों ने महिला के ऊपर हमला कर दिया। जिससे महिला के सिर में चोट आई है। हालांकि चोर भाग खड़े हुए थे।

जिसके बाद घटना की जानकारी खरसिया पुलिस टीम चोरों की पतासाजी में जुटी हुई थी।

लगभग 1 महीने बाद घटनाकारित करने वाले आरोपी अपचारी बालक तथा कमल यादव S/O भोलाराम यादव, उम्र – 20 वर्ष, निवासी – कसेर पारा शक्ति थाना शक्ति जिला जांजगीर चांपा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

घटना के सघन विवेचना खुलासा में थाना प्रभारी सुम्मतराम राम साहू, प्रधान आरक्षक शत्रुघन सिदार, आरक्षक प्रदीप तिवारी, विशोप सिंह तथा मुकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button