11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़

आरपीआईए जिला प्रभारी विपीन सिंह के सानिध्य में पाठक्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(आठवले) की ली सदस्यता

जशपुर

जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा अन्तर्गत सुरम्य वादियों से घिरा पाठक्षेत्र पण्ड्रापाठ, जहाँ के निवासी बहुत ही सिधे साधे और ईमानदार हैं बस ईसी बात का फायदा राजनैतिक पार्टियां उठाती हैं।
पर अब वनांचल क्षेत्र की जनता समझदार हो चुकी है, कौन सही है कौन गलत है स्वविवेक फैसला कर सकती है , और अब स्वतः जनता जनार्दन का झुकाव रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की तरफ हो रहा है ।
कारण आरपीआईए के प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रसाद गुप्ता के निस्वार्थ समाजसेवा और उनकी कार्यशैली ने पुरे जिलेवासियों के दिलों में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ ईन्डिया (आठवले) की एक अलग छवि बना दी है ।
शायद यही कारण है जिससे पाठक्षेत्र की जनता धड़ल्ले से आरपीआईए की सदस्यता ग्रहण कर रही है , ईसी कड़ी में आज पाठक्षेत्र के कद्दावर युवा नेता , आरपीआईए जशपुर जिला प्रभारी , समाजसेवी और जनपद सदस्य विपीन जब अपने क्षेत्रभ्रमण पर निकले तो सुबह सवेरे पण्ड्रापाठ क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने अपने युवा नेता के द्वारा आरपीआईए की सदस्यता ग्रहण की ।
पाठक्षेत्र में दबते जा रहे खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से क्षेत्र के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए आरपीआईए के जिला प्रभारी विपीन सिंह के द्वारा युवाओं को बॉलीबॉल और नेट उपहार स्वरूप दिया गया जिसे पाकर पाठक्षेत्र के युवा खिलाड़ीयों में एक नए उत्साह का संचार हो गया ।
बातचीत के दरमियान आरपीआईए जिला प्रभारी विपीन सिंह ने बताया कि बहुत जल्द रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रसाद गुप्ता का आगमन पाठक्षेत्र मे होगा और उनके द्वारा पाठक्षेत्र की समस्याओं से प्रदेशाध्यक्ष को अवगत करा उनके निराकरण संबंधी चर्चा की जाएगी ।

Related posts

थाना कोतवाली में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, नगर निरीक्षक श्री विवेक शर्मा द्वारा किया गया ध्वजारोहण

ADMIN DESK

रायपुर : नई सरकार नई पहल : छत्तीसगढ़ के 36 माह

ADMIN DESK

फरार आरोपियों को जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

ADMIN DESK

Leave a Comment