ब्रह्मपुत्र नदी में नाव पलटने के बाद अभी भी 70 लोग लापता, 50 को बचाया गया
Assam Boat Accident Update:
[img-slider id="274450"]
असम के जोरहाट जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में निमती घाट के पास बुधवार को एक बड़ी नौका एक नौका स्टीमर से टकराने के बाद डूब गई, जिसमें 70 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं, जबकि 50 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है. ये जानकारी एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट पी श्रीवास्तव ने दी राज्य की रिपोर्ट के हवाले से दी है. वहीं इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है.
दुर्घटना का शिकार हुई नौका पर कुल 120 यात्री सवार थे. अधिकारियों ने बताया कि टक्कर तब हुई, जब निजी नाव ‘मा कमला’ निमती घाट से माजुली की ओर जा रही थी और सरकारी स्वामित्व वाली नौका ‘त्रिपकाई’ माजुली से आ रही थी. नाव में 27 मोटरसाइकिलें भी थीं. अंतर्देशीय जल परिवहन (आईडब्ल्यूटी) विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि नौका पलटकर डूब गई. नौका से बचाई गई एक महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
आईडब्ल्यूटी के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि नाव पर 120 से अधिक यात्री सवार थे, लेकिन उनमें से कई को विभाग के स्वामित्व वाली ‘त्रिपकाई’ नौका की मदद से बचा लिया गया. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कई टीमें सेना और गोताखोरों के सहयोग से बचाव अभियान चला रही हैं.



