पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) एवं जशपुर विधायक श्री विनय भगत की उपस्थिति में ग्राम गायबुड़ा में विश्वास अभियान का आयोजन

2 Min Read


➡️पुलिस महानिदेशक महोदय छत्तीसगढ़ के निर्देषानुसार *”रूरल पुलिसिंग“* बढ़ाये जाने की आवश्यकता के मद्देनजर थाना/चौकी के ग्रामों में जाकर स्थानीय ग्राम प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर गांव की समस्या, विवाद एवं षिकायतों के संबंध में जानकारी लेकर उनका निराकरण करने का प्रयास करना अत्यंत आवश्यक हैै। ➡️इसी तारतम्य में आम जनता एवं पुलिस के मध्य मधुर संबंध स्थापित करने एवं सूचना तंत्र को प्रभावी ढंग से स्थापित करने के उद्देष्य से दिनांक 12.09.2021 को थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम गायबुड़ा में विष्वास अभियान की शुरूआत की गई। ➡️उक्त चलित थाना में उपस्थित जनसमूह को मानव-तस्करी, पशु तस्करी, एटीएम फ्रॉड, मोटर व्हीकल एक्ट, पॉक्सो एक्ट, ऑनलाईन ठगी, सायबर अपराध से संबंधित जानकारी, टोनही प्रताड़ना के बारे में बताया गया, नक्सली गतिविधि की सूचना तत्काल देने हेतु कहा गया, साथ ही लोगों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका निराकरण करने का प्रयास किया गया। साथ ही लॉटरी व ईनाम मिलने के मैसेज व फर्जी काल पर विष्वास न करें, इनके प्रलोभन में न फंसे। जमीन विवाद, शराब बनाने तथा उससे होने वाले दुष्परिणाम, सर्पदंष, बिजली गाज, मानव तस्करी के संबंध में विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को देते हुये समझाईस दिया गया। ग्राम में बाहर से आने वाले लोगों की पहचान कर तत्काल पुलिस को अवगत करावें। उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। पुलिस एवं आम जन में एक-दूसरे के प्रति विष्वास एवं सहयोग की भावना में वृद्धि हुई। ----------00----------

Share This Article
Leave a Comment