निगम एन यू एलएम की महिलाओं ने डेंगू रोकथाम हेतु घर घर जाकर किया लोगो को जागरूक

एडीज मच्छर के सम्बंध में दी जानकारी

रायगढ़ निगम आयुक्त एस जयवर्धन के निर्देशानुसार डेंगू की रोकथाम हेतु शहर के वार्डो में प्रति बुधवार को डे एनयूएलएम के तहत मिशन मैनेजर के मार्गदर्शन पर सामुदायिक संगठनों के द्वारा डेंगू के रोकथाम हेतु स्व सहायता समूह की बैठक एवं घर घर जाकर डेंगू रोकथाम हेतु जानकारी दी जा रही है । उसी क्रम में आज दिनांक 15 सितंबर 2021 को शहर के वार्ड क्रमांक 08 में सामुदायिक संगठक नीता कंवर, वार्ड क्रमांक 42 में दीपक पटेल,वार्ड क्रमांक 16 में माया वर्मा, सरिता गात्रे वार्ड क्र 40,वार्ड क्रमांक 21 में मनोरमा सदावर्ती के द्वारा समूह का बैठक एवं डोर टू डोर विजिट कर डेंगू रोकथाम हेतु वार्ड में गठित स्व सहायता समूह के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मिशन मैनेजर केदार पटेल ने बताया कि एनयूएलएम अंतर्गत सामुदायिक संगठक के सदस्य डेंगू मुक्त शहर के लिये घर घर दस्तक दे रहे है लोगो को घर मे रखे टायर गमले फ्रिज के पीछे का पानी,डिब्बा आदि में जमे हुए पानी को साफ करने जागरूक किया जा रहा है,साथ ही मच्छरदानी का उपयोग करने प्रेरित किया जा रहा है,बड़े गड्ढों में जमे पानी पर जले मोबिल डालने बताया जा रहा है।ताकि एडीज मच्छर अपना लार्वा ना छोड़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button