पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती…

दिलीप कुमार वैष्णव@आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ – शहर के शिवाजी नगर क्षेत्र में आज दोपहर रहने वाली मुन्नी ठाकुर को उसके ही पति लाला ठाकुर ने चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। महिला पर चाकू से गर्दन पर हमला किया।

खबर के अनुसार 1 सप्ताह से पति घर से लापता था। उसकी खोज खबर ली जा रही थी। इस बीच आज दोपहर में अपने पति लाला ठाकुर अपने घर पहुंचा। और नशे की स्थिति में अपनी पत्नी से गर्दन पर तीन बार चाकू से हमला कर दिया। किसी तरह पत्नी ने खुद को बचाया लेकिन वह लहूलुहान होने से नहीं बच सकी। मौका पाकर आरोपी पति वहां से भाग निकला। घायल अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाद में आसपास के लोगों ने रामपुर पुलिस को इस बारे में जानकारी दी जिसके बाद पीड़िता को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। कि घटना आखिर क्यों हुई,किस कारण हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button