बढ़ाया जिले की मान…. जशपुर जिले के होनहार युवा लेनिन वत्सल टोप्पो ने यूपीएससी में पाई सफलता

जशपुरनगर 28 सितम्बर 2021/जशपुर जिला के ग्राम बाम्हनमारा निवासी श्री लेनिन वत्सल टोप्पो का चयन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2020 में 381 रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। जशपुर जिले के ग्राम बाम्हनमारा तपकरा तहसील फरसाबहार के होनहार युवा लेनिन वत्सल टोप्पो ने संघ लोक प्राप्त कर सफलता हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है।
लेनिन वत्सल टोप्पो की माता श्रीमती मक्सिमा टोप्पो सहायक संचालक जनसंपर्क एवं पिता थोमस टोप्पो सहायक संचालक कृषि उपज मंडी के पद से सेवा निवृत्त हो चुके हैं। श्री लेनिन वत्सल टोप्पो की प्रारंभिक शिक्षा से हायर सेकेण्डरी तक की कि शिक्षा कार्मेल स्कूल अम्बिकापुर से हुई है। श्री लेनिन हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण कर बी.टेक की पढ़ाई एनआईटी दूर्गापुर पश्चिम बंगाल से की। तत्पश्चात् संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी में जूट गया। 2020 में इन्होंने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की।

Share This Article
Leave a review