मेरी पत्नी चरित्रहीन थी, कई बार समझाया, नहीं मानी… तो उतार दिया मौत की घाट

जशपुर। उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी गैर मर्द के साथ संबंध है। उसके मुताबिक कई बार बहस होने के बाद पत्नी नहीं मानी तो पति ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करके पत्नी की हत्या कर दी। पड़ोसी बताते हैं कि दोनों शादीशुदा जोड़ों के बीच अक्सर इस बात को लेकर विवाद होता था। कभी-कभी दोनों हाथापाई पर भी उतर जाते थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि बगीचा थाने के घुघरी में एक पति-पत्नी अकेले रहते थे। पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था और आये दिन पति पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। घटना की रात पति-पत्नी सोए हुए थे इसी दौरान आधी रात को पति उठा तो उसे अपनी पत्नी पर फिर शंका हुई और उसने पास में रखे कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। सुबह जब गांव वालों को घटना की जानकारी हुई तो बगीचा थाने में इसकी सूचना दी गई। पुलिस को हत्या के आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी चरित्रहीन थी। इसीलिए मैंने उसकी जान ले ली।

Share This Article
Leave a review