
थाना बांगो क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कछार में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कोरबा जिले के पुलिस थाना बांगो द्वारा चलित थाने का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई ग्रामीणों को जलसाझ..जो के झासों में नहीं आने की नसीहत दी गई।
दिलीप कुमार वैष्णव@आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ – पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी ईश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बांगो राजेश पटेल ने ग्राम कछार में आयोजित चलित थाना का आयोजन किया। और ग्रामीणों के साथ रूबरू हुए।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई ग्रामीणों को जालसाजों के झासों में नहीं आने की नसीहत दी गई। ग्रामीणों से ग्राम की समस्याओं के संबंध में पूछने पर जमीन विवाद ग्राम में ज्यादा होना बताया गया। ग्रामीणों को विवाद ज्यादा ना बढ़ाने हेतु सख्त हिदायत और समझाइश दिया गया। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने शराब पीकर वाहन न चलाने, ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध के संबंध में, महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराध के संबंध में, बर्तन और जेवर चमकाने के बहाने ठगी करने वालों से सतर्क रहने समझाइश दी गई।
और मौके पर ग्रामीणों की छोटी-बड़ी समस्याओं का निराकरण भी किया गया। चलित थाने के आयोजन बांगो थाना प्रभारी राजेश पटेल द्वारा सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का ग्रामीणों से आव्हान किया गया। ने कहां कि सामाजिक सौहार्द्रता को बनाए रखने के लिए नशे से दूर रहे। नशापान से न सिर्फ अपना घर बरबाद होता है। समाज से भी दूरी बनती है।
चलित थाना के आयोजन में मौके पर क्षेत्र के जनपद सदस्य श्री दिगपाल सिंह कंवर, सरपंच शंकर सिंह कंवर, उपसरपंच रामदत्त कंवर, पंचगण भारी संख्या में ग्राम के महिलाएं हो पुरुष उपस्थित रहे।














